लाडनूं में नए बस स्टेंड के लिए नगर पालिका ने दी सात हजार वर्गमीटर जमीन, भूमि का आवंटन पत्र रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नए बस स्टेंड के लिए नगर पालिका ने दी सात हजार वर्गमीटर जमीन,

भूमि का आवंटन पत्र रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को सौंपा

 लाडनूं। लम्बे समय से आमजन के लिए प्रतीक्षा का विषय बना लाडनूं का मुख्य बस स्टेंड उचित स्थान पर व्यवस्थित रूप से बनाए जाने को लेकर नगर पालिका ने पहल की है। यहां सिकुड़े हुए स्थान पर बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच यात्रीगण और आम नागरिकगण सभी खासे परेशान हैं। नगर पालिका मंडल ने इस सम्बंध में प्रस्ताव पास किया था और सभी पार्षदों ने एकराय होकर लाडनूं का बस स्टेंड नए सिरे से गौरव पथ और हाईवे के बीच नगर पालिका की खाली भूमि पर बनवाया जाना था। अब कहीं जाकर इस पर अमल किया गया है और नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खान लाडवाण व अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन रोडवेज बस स्टैंड बनाने की दिशा में पहल करते हुए नगरपालिका की जमीन, जे यहां गौरव पथ और हाईवे के बीच कचहरी के पास स्थित है, में से खसरा नं. 1688/2210 में से मुंसिफ कोर्ट के पास की 6970.26 वर्गमीटर भूमि आवंटित की है। इस भूमि का आवंटन पत्र पालिकाध्यक्ष रावत खां व अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीणा ने राजस्थान पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक को सुपुर्द किया। गौरतलब रहे कि विधायक मुकेश भाकर ने अपने चुनाव घोषणा पत्र के अनुरूप राज्य की बजट-घोषणा में इसे सम्मिलित करवाया था। उचित स्थान पर भूमि की उपलब्धता होने पर यह बस सटेंड बनवाया जाना था। अब नगर पालिका ने भूमि का आवंटन करके इसके लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now