लाडनूं में महाराजा सैनी की जयंती 25 दिसम्बर को मनाई जाएगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महाराजा सैनी की जयंती 25 दिसम्बर को मनाई जाएगी

लाडनूं। सैनी समाज के राष्ट्रीय संगठन महाराजा सैनी संस्थान के तत्वावधान में सैनी समाज के पूर्वज व आदर्श महाराजा शूरसैनी की जयंती के उपलक्ष में 25 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे वार्ड सं. 25 की पार्षद सुमित्रा आर्य के निवास पर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। महाराजा सैनी संस्थान के संयोजक जगदीश यायावर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराज सैनी या शुरसेनी कहे जाने वाले इन महापुरूष ने राजनीति को नई दिशा दी थी, वे लोकतांत्रिक परम्पराओं के समर्थक थे और स्वयं सम्राट होने के बावजूद सबको समानभाव से व्यवहृत करते थे। वे शक्ति के उपासक होने के बाजूद वैदिक संस्कृति के प्रसारक रहे। उनकी एकमात्र तस्वीर पाकिस्तान में मिली थी। पूरे देश का सैनी समाज उन्हें अपना आदर्श मानता है। लाडनूं में उनकी जयंती पहली बार मनाई जा रही है। विद्यार्थी व युवा वर्ग के लिए एवं समूचे समाज के लिए अपने पूर्वजों एवं आदर्श महापुरूषों की जानकारी होना आवश्यक है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now