तीन जिलो में रेकी करके चोरी करने वाले चार शातिर नकबजन पकड़े. नागौर, चूरू व बीकानेर जिलों में कर चुके कई चोरी की वारदातें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीन जिलो में रेकी करके चोरी करने वाले चार शातिर नकबजन पकड़े.

नागौर, चूरू व बीकानेर जिलों में कर चुके कई चोरी की वारदातें

नागौर। पुलिस ने तीन जिलों में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों ने बीकानेर, चूरु और नागौर में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इन नकबजनों की गिरफ्तारी बीकानेर के गजनेर और नागौर से की गई है। पूलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक पूछताछ में इन चारो ंने काफी वारदातों को स्वीकार भी किया है, अभी इनसे आगे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इन चोरों ने अन्य कई शहरों और आसपास के जिलों में विभिन्न चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। दिन में ये शातिर चोर घूम-फिर कर मकानों और दुकानों के बाहर और आसपास इलाके की रेकी कर लेते थे, फिर रात के समय अंधेरे का लाभ उठा कर ये चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
ये हैं गिरफ्तार शातिर चोर
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन चारों शातिर चोरों में नागौर के डूकोसी रहने वाले मोहसीन पुत्र मुन्नीर खान, बीकानेर के गजनेर रहने वाले मामराज पुत्र डूंगर राम, बीकानेर के ही गजनेर के नायकों का मोहल्ला रहने वाले प्रकाश पुत्र शंकरराम और नागौर के अमरपुरा रहने वाले आमीन पुत्र भंवरू खान शामिल हैं। फिलहाल इन चारों शातिर चोरों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
इन चोरों द्वारा की गई वारदातें
पुलिस ने बताया कि इन चोरों ने गांव इंदास में एक सुनार की दुकान में चोरी की थी। गांव गोगेलाव में मनोज और सुशील कांकरिया के मकान से सोने-चांदी के बर्तन और जेवरात चुराए थे। इसी प्रकार नागौर के ही जाजोलाई के एक मकान को इन्होंने निशाना बनाया था। हाउसिंग बोर्ड के भी एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसी प्रकार शातिर चोरों ने बासनी, सिनेमा हॉल के पास, बडली के एक शोरूम, मूंडवा से दो बाइक, मेले की एक दुकान सहित कई वाहन शहर से चोरी किए थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now