विधि महाविद्यालय नागौर की आवश्यकताओं को देखते क्लासरूम बोर्ड भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधि महाविद्यालय नागौर की आवश्यकताओं को देखते क्लासरूम बोर्ड भेंट

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। नागौर के राजकीय विधि महाविद्यालय नागौर की आवश्यकताओं को देखते हुए महाविद्यालय को दो क्लासरूम बोर्ड भेंट किये गये। उक्त योगदान में रोटरी क्लब नागौर के
अध्यक्ष रोटेरियन मो. इकबाल, सचिव रोटेरियन विंग कमाण्डर पी. एम. बेनीवाल व निदेशक सेवा रोटेरियन पवन काला का विशेष योगदान रहा। प्रभारी प्राचार्य खलदानिया ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकार के कार्य किये जा रहे है। कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के सहायक आचार्य राकेश शर्मा, अमरदीप चौहान, डॉ. उम्मेद सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री अनुरोध बारठ, कनिष्ठ सहायक अंकित मूथा, महाविद्यालय के मनोज कुमार, रामप्रकाश, सुमेर चौधरी तथा अन्य छात्र उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चतुर्गुण खलदानिया ने रोटरी क्लब द्वारा की गयी इस भेंट के लिए रोटरी क्लब नागौर के सदस्यों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now