किसान सम्मान निधि के लिए ई-एंड-केवाईसी अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान सम्मान निधि के लिए ई-एंड-केवाईसी अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

लाडनूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-एंड-केवाईसी अपडेट करवाने की तारीख बार-बार बढ़ाने के बाद भी तहसील क्षेत्र लाडनूं के 60 प्रतिशत कृषकों ने ही ई-एंड-केवाईसी अपडेट करवाया है। तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ई-एंड-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, साथ ही कृषकों के आधार आधारित बैंक खातों में आगामी 13वीं किश्त से लाभान्वित किया जाना है। इस क्रम में कृषकों के आधार आधारित बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है ई-एंड-केवाईसी नहीं करवाने वाले कृषक आगामी किश्तों के लाभ से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि तहसील क्षेत्र लाडनूं के सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभान्वित किसानों को 31 दिसम्बर तक बॉयोमेट्रिक आधारित ई-एंड-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या ई-मित्र से या ऑनलाईन पीएम किसान पोर्टल पर करवाना लेना चाहिए, ताकि योजना का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now