बादेड़ के भैरव धाम में विशाल 108 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ व मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह शुरू, इस 11 दिवसीय आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं सेवा प्रभारियों के साथ ग्रामवासी भी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बादेड़ के भैरव धाम में विशाल 108 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ व मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह शुरू,

इस 11 दिवसीय आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं सेवा प्रभारियों के साथ ग्रामवासी भी

लाडनूं। तहसील के बादेड़ ग्राम स्थित सिद्धपीट कुचिपला भैंरव धाम मंदिर में 108 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 6 से 16 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुजानगढ के थानमल प्रेमादेवी गोठिड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोज्य इस समारोह को लेकर की जा रही तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। इसके लिए पं. परमेश्वर बोरायड़ा, पार्षद दिलीप टाक, रमेश सिंधी, जयसिंह नांदू, रमेश सोनी, सुमित जांगिड़, अनिल चैरड़िया, लक्ष्मीपत सोनी, हरिओम टाक, शिवशंकर बोहरा, छत्तरसिंह बैद, तपस्वी शर्मा, सुशील पीपलवा, सुरेश सैन, नोरतनमल शर्मा, दिनेश धेड़ू, हंसराज तुनगरिया, अनूप लोहिया, अनिल फुलवारिया, दिलीप मोयल, कन्हैयालाल जाखड़, सुमन सामरिया, सुमन जाखड़, शांतिदेवी, अरविन्द सोनी, मनीष गोठड़िया, सुरेश अरोड़ा, सतीश सैन, पांचीराम फूलभाटी, घनश्यामनाथ कच्छावा, रतन सैन, जानकी प्रसाद सोनी, सुशहील कुमार सोनी, अरूण दाधीच व दीपक शर्मा को शोभायात्रा सहित विविध सेवा कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह रहेगा कार्यक्रम
इस 11 दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संतजन भी भाग लेंगे। इस विशाल धार्मिक आयोजनों की शुक्रवार शाम को सुंदरकांड का पाठ किया जाकर समारोह का शुभारम्भ किया गया। इसमें महावीर मस्त मंडल की तरफ से सायंकाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शनिवार 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे निकटवर्ती सुजानगढ शहर के गणेश मंदिर से वाहनों के साथ विशाल शोभा यात्रा रवाना की जाएगी, जो बादेड़ तक आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इस धार्मिक आयोजन में 8 जनवरी रविवार को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश व देव स्थापना का आयोजन होगा। इसके बाद 9 जनवरी से 15 जनवरी तक नियमित रूप से यज्ञ एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ एवं पूजन का नियमित कार्यक्रम प्रातः 9 से दोपहर 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगा। यज्ञ-सम्राट लिचाणा कुचामन के बल्डा धाम के पीठाधीश्वर संत सीताराम महाराज के सान्निध्य मंें यज्ञ किया जाएगा। नियमित यज्ञ पूजा के अलावा दोपहर में रासलीला व रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा। भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी लगातार चलेगा। इसके पश्चात 15 जनवरी को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम होगा और 16 जनवरी को पूर्णाहुति यज्ञ, भंडारा व ब्राह्मण विदाई का आयोजन किया जाएगा।
तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
बादेड़ के सिद्ध पीठ मंदिर भैरव धाम में 108 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं भगवान शिव तथा काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को लेकर बादेड़ गांव में डीडवाना-लाडनूं मेगा हाईवे के बीच स्वागत द्वार लगाया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना ना पड़े। बादेड़ गांव में ही नहीं अपितु मुझे क्षेत्र के लोग इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने में लगे हुए हैं। इस गांव में यह बड़ा आयोजन पहली बार हाने जो रहा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल भी है और सभी लोग अपनी सहभागिता निभा रहे है। धार्मिक आयोजन को लेकर एक विशाल और बड़ा पांडाल तैयार किया गया है। यज्ञ के लिए 108 कुंड तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें आहुतियां दी जानी होंगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now