डीडवाना में 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता 11 जनवरी से, कई नामचीन हस्तियां के साथ साइमा सैयद, तसनीम खान खिलाड़ियों का करेगी उत्साहवर्द्धन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता 11 जनवरी से,

कई नामचीन हस्तियां के साथ साइमा सैयद, तसनीम खान खिलाड़ियों का करेगी उत्साहवर्द्धन

डीडवाना। डीडवाना में 11 जनवरी को आयोज्य 44वीं राष्ट्रीय हैण्डबॉल (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता में कई नामी गिरामी हस्तियां आयेगी। इनमें साइमा सैयद (इंडियन नेशनल एंड्यूरेन्स हॉर्स राइडर) 11जनवरी को उद्घाटन समारोह में और तसनीम खान (प्रसिद्ध पत्रकार और सदस्य राजस्थान साहित्य अकादमी) समापन समारोह में 15 जनवरी 2023 को मौजूद रहेंगी। नागौर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. सोहन चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर की 26-27 टीमें बालिका वर्ग की भाग लेंगी। प्रतियोगिता में कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों सहित लगभग 600 खिलाड़ी मैनेजर्स प्रशिक्षकों व निर्णायकों के भाग लेने की सम्भावना है। नागौर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अनिल मोट ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को भव्य, शानदार और यादगार बनाने के लिये एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुये हैं। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में जबर्दस्त उत्साह है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now