पालिकाध्यक्ष व रूडपी के अधिकारियों ने किया सीवरेज कार्यों का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पालिकाध्यक्ष व रूडपी के अधिकारियों ने किया सीवरेज कार्यों का निरीक्षण

लाडनूं। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा लाडनूं शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों का नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खान एवं आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन व सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने शहर में चल रहे सीवरेज एवं रोड़ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंनें पहली पट्टी क्षेत्र, शहरिया बास व वार्ड नं 41 में चल रहे रोड़ निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया तथा सीवरेज कार्य की प्रगति का आकलन किया साथ ही सड़कों की आरयूआईडीपी की गुणवत्ता व मापदंडों को चैक किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रावत खां ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य शीघ्रता पूर्वक निपटाए जावें एवं कहीं भी गुणवता में कोई कमी नहीं रहने दी जाए।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now