विधायक भाकर ने की लाडनूं रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुलभ शौचालय बनवाने की घोषणा, रेल्वे स्टेशन पर दो लाख से निर्मित शीतल पानी के प्याऊ का किया उद्घाटन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक भाकर ने की लाडनूं रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुलभ शौचालय बनवाने की घोषणा,

रेल्वे स्टेशन पर दो लाख से निर्मित शीतल पानी के प्याऊ का किया उद्घाटन

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। स्थानीय धार्मिक संस्था जमीयत अहले हदीस के तत्वावधान में लाडनूं रेलवे प्लेटफॉर्म पर गर्मी के दिनों में रेलवे यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए करीब दो लाख रुपयों की लागत से निर्मित शीतल पानी की प्याऊ का उद्घाटन किया गया है। पानी की इस प्याऊ का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक मुकेश भाकर, पंचायत समिति के प्रधान हनुमानाराम कासनियां व पालिकाध्यक्ष रावत खान द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में सभी का सहयोग आवश्यक है। जमीयत अहले हदीस संस्था के सामाजिक कार्यों से जुड़ाव के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। इस मौके पर विधायक भाकर ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुलभ शौचालय बनवाने की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्र में रेलवे सेवाओं के विस्तार के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रभात वर्मा ने विधायक मुकेश भाकर के समक्ष रेलवे प्लेटफॉर्म के सामने पार्क की व्यवस्था करवाने के लिए मांग रखी। मौलाना शेख साबिर सल्फी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक धर्म में जल का महत्व बताया गया है। इस्लामिक हदीस के अनुसार आखिरत में प्रत्येक व्यक्ति से पानी के उपयोग के बारे में सवाल किया जाएगा। इसलिए जल का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। कार्यक्रम में विधायक मुकेश भाकर के साथ प्रचायत समिति के प्रधान हनुमानाराम कासनियां, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खान, थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह राव, स्टेशन मास्टर बनवारी लाल, पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खिचड़, गांधी दर्शन समिति के संयोजक खींवाराम घिंटाला, मौलाना शेख साबिर सल्फी, इस्माईल बल्खी, हाफिज जावेद बल्खी, सैयद हसनैन, अयूब खान मोयल, हाकमअली खान, यासीन खान मोयल, पार्षद हाजी सत्तार खान, पार्षद गिरधारीलाल इनानियां, पार्षद मुनसफ खान, प्रभात वर्मा, अल्लानूर ठेकेदार, सरपंच बेगाराम पूनियां, मोतीसिंह थालोड़, इंसाफ खान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंसाफ खान ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now