विभिन्न कृषि उपजों के सम्बंध में दी ग्रामीणों को जानकारी, फिरवासी में कृषि अधिकारी की पदोन्नति पर किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभिन्न कृषि उपजों के सम्बंध में दी ग्रामीणों को जानकारी,

फिरवासी में कृषि अधिकारी की पदोन्नति पर किया सम्मान

लाडनूं। तहसील के ग्राम फिरवासी के मेहरा कृषि फॉर्म फिरवासी पर एक समारोह का आयेाजन करके कृषि अधिकारी ताराचंद मांदावत की पदोन्नति के लिए उनका सम्मान एक मेहरा परिवार की ओर से माला, साफा और उपहार प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर कृषि अधिकारी ताराचंद ने कृषि के बारे में जानकारी देते हुए सब्जियों, रबी की फसलों, खरीब की फसलों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएमजीबी बैंक मिठड़ी के प्रबंधक हितेंद्र सिंह झाझडिया, सरस्वती स्कूल गनेडी के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा, मंगेजाराम गुर्जर देवरा, पूर्णाराम मेहरा लाछडी, मन्नाराम बिरडा, मनोज कुमार मिठड़ी मारवाड़, हरिकृष्ण आलडीया, श्यामलाल भाटी मिठड़ी मारवाड़, रामनिवास घिरडोदा, रामदेव घिरडोदा, रामेश्वर मेहरा बोची, ओमप्रकाश मीणा मिठड़ी, मदन शाहपुरा, भंवरलाल लेडी, जुगलकिशोर मिठड़ी, भागीरथ मिठड़ी मारवाड़, प्रहलाद लाछडी, हरीश रोलन, चंद्रप्रकाश सेन मिठड़ी, ईश्वर तुनवाल, बोदूराम देवरा, ओम प्रकाश देवरा, प्रदीप गढ़वाल, नरपत सिंह, राजेन्द्र बिरडा, लालचंद गुर्जर, अनिफ खान, बसीर खान व भागीरथ गुर्जर थे। मेहरा परिवार के जगदीश मेहरा, टीकूराम मेहरा, श्रवण कुमार मेहरा, व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा व सुनील मेहरा ने सभी अतिथियों का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़भ् संख्या में आस पास के गांवों और क्षेत्रों के लोग भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now