डाबडी में ड्राॅन उड़ाकर किया स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डाबडी में ड्राॅन उड़ाकर किया स्वामित्व योजना का शुभारम्भ

लाडनूं। केन्द्र सरकार की स्वामित्व योजना का शुभारंभ स्थानीय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आसोटा के ग्राम डाबडी में तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर व विकास अधिकारी भंवराराम कालवी द्वारा ड्राॅन उडाकर किया गया। इस योजना के तहत डाबडी ग्राम का आबादी का नक्शा तैयार किया जायेगा, जिससे स्वामित्व योजना के तहत रहवासियों को पट्टे जारी किये जायेंगे। इस सम्बंध में ग्राम डाबडी में आबादी क्षेत्र मे ड्रोन की सहायता से नक्शा तैयार कर सफेद पट्टी बनाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार व विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणो से इस योजना में अपनी भागीदारी निभाने के लिए अपील की गई। ग्रामीणों मे काफी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सहयोगात्मक रूप से भाग लिया। इस मौके पर सरपंच हरदयाल रुलानिया, सहायक विकास अधिकारी मोहनराम नेहरा, पटवारी नंदलाल, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार अरोडा, वरिष्ठ सहायक अंजू कंवर, विद्यालय सहायक निर्मल ंिसह व ग्रामीण उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now