एमकॉम व्यवसाय प्रशासन के विद्यार्थी का भविष्य अधर में, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एमकॉम व्यवसाय प्रशासन के विद्यार्थी का भविष्य अधर में, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

लाडनूं (वरिष्ठ पत्रकार शंकर आकाश की रिपोर्ट)। यहां बेरोजगार संघ की स्थानीय शाखा ने मंत्री बीडी कल्ला को पत्र लिखकर लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में व्यवसाय प्रशासन का परिणाम जारी करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार लॉक सेवा आयोग द्वारा 2020 में सहायक आचार्य की भर्ती 31 विषय पर निकाली गई, जिनकी परीक्षा 2021 में तथा साक्षात्कार 2022 में हुए, सभी विषय का परिणाम जारी कर दिया गया, किंतु व्यवसाय प्रशासन का परिणाम नही जारी किया गया।

भर्ती की गाइडलाइन के अनुसार व्यवसाय प्रशासन में केवल एम. कॉम. (व्यवसाय प्रशासन) डिग्रीधारक अभ्यर्थी ही योग्य हैं, जिनकी नेट, सेट परीक्षा कॉमर्स विषय से पास की हुई हो। किंतु एम.बी.ए., एम.आई.बी., एम. एच. आर.एम., एम. एफ. एम. इत्यादि प्रोफेशनल डिग्रीधारक जिन्होंने नेट, सेट मैनेजमेंट से कर रखी है, वो भी उच्च न्यायालय जाकर न्यायालय के सामने गलत तथ्य प्रस्तुत कर परिणाम को रुकवा दिया, चूंकि अकादमिक डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रोफेशनल डिग्रीधारक योग्य नहीं होते।

विद्या संबल योजना में भी इनको पूरी तरह से अयोग्य कर नियुक्त नहीं किया गया, उन्हीं कॉलेज हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ये भर्ती निकाली है। 2017 में बनी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एम.बी.ए., एम.आई.बी., एम. एच. आर.एम., एम. एफ. ए. डिग्रीधारक व्यवसाय प्रशासन के विषय में सहायक आचार्य बनने के योग्य नहीं हैं।

अभ्यर्थियों से हुई वार्ता में उन्होंने बताया की परिणाम नहीं आने से उनके भविष्य पर भी कोहरा छा गया है, अच्छे अंक लाकर 2 साल मेहनत करने के बाद भी अयोग्य उम्मीदवार भर्ती को लटका रहे हैं। हम सभी राजस्थान सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग से परिणाम को जल्द से जल्द निकालने का निवेदन करते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now