लाडनूं में तीन महीने से बंद पड़े मकान में खिड़की के रास्ते अंदर घुस, दिया चोरी की वारदात को अंजाम, खुली मिली पीछे की खिड़की, टूटे मिले ताले, बिखरा मिला सारा सामान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तीन महीने से बंद पड़े मकान में खिड़की के रास्ते अंदर घुस, दिया चोरी की वारदात को अंजाम,

खुली मिली पीछे की खिड़की, टूटे मिले ताले, बिखरा मिला सारा सामान

 

लाडनूं। अज्ञात चोरों ने यहां पिछले तीन माह से बंद एक पड़े मकान को अपना निशाना बना कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक का रिश्तेदार जब इस मकान को दिखाने के लिए किराएदार को लेकर पहुंचा तो मकान में पीछे की खिड़की खुली हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। मकान मालिक के रिश्तेदार अनिल चोरड़िया ने इसकी सूचना लाडनूं पुलिस और कोलकाता प्रवासी मकान मालिक विजय सिंह पूनमचद सेठिया को दी। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका ने मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मकान से चोरी किए गए सामान और नकदराशि आदि की जानकारी मकान मालिक के लाडनूं पहुंचने के बाद मिल पाएगी। इस बाबत अभी तक पुलिस में कोइ्र रिपोर्ट नहीं दी गई है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि मकान में चोरी की जानकारी मिलनंे पर मौका देखा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। मकान की देखरेख और रखरखाव करने वाले कमल ने बताया कि वे गत 16 जनवरी को यहां देखभाल करके गए थे, तब कुछ सब कुछ सही था। ऐसे में यह चोरी की वारदात 16 जनवरी के बाद की होनी प्रतीत हो रही है। मकान मालिक के आने पर ही रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई संभव होगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now