लाडनूं में तहसीलदार ने लिया फसल खराबे की गिरदावरी का जायजा, फसल के नुकसान से किसान बेहाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तहसीलदार ने लिया फसल खराबे की गिरदावरी का जायजा, फसल के नुकसान से किसान बेहाल

लाडनूं। क्षेत्र में हुए रबी फसल के खराबे को लेकर की जा रही विशेष गिरदावरी का निरीक्षण तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने खेतों में जाकर की एवं विशेष गिरदावरी की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ तहसील के निम्बी जोधां, खोखरी, मणूं, टोकी-चंद्राई, ओड़ींट गांवों में पहुंचकर शीतलहर और वर्षा के कारण हुए फसल खराबे की जांच की और विभिन्न फसलों वाले खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गिरदावरी की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार निम्बी जोधां ओमप्रकाश मेव, भरनावां के भू-अभिलेख निरीक्षक बीरबल प्रजापत, पटवारी किशना राम थालोर, मांगीलाल और किशन बगड़िया भी उपस्थित रहे। तहसीलदार ने बताया कि तहसील प्रशासन काश्तकारों की सेवा में समर्पित है और फसल के हुए नुकसान की जांच की जाने के बाद कर शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।

फसल के नुकसान से किसान बेहाल

दूसरी तरफ लाडनूं उपखंड क्षेत्र में फसलों में खराबा होने के कारण किसानों का हाल बुरा है। ग्राम धुड़ीला के किसान करण सिंह पुत्र सालम सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने बैंक से कर्जा लेकर खेती की थी, लेकिन ज्यादा सर्दी और मौसम की मार के कारण खेत की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी। इस किसान का कहना है कि प्रशासन की ओर से उनके खेत में गिरदावरी के लिए अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। इससे उनका पूरा परिवार चिन्तित है। आगामी महीनों में बैंक के ऋण की किश्त भरने की चिंताएं भी उन्हें सता रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now