एक साथ 34 भेड़ें मारे जाने पर पीड़ित किसान को मानवता मिशन से सहायता के प्रयास तेज, रींगण की ढाणी में किसान की 34 भेड़ों को जंगली जानवरों ने मारकर पहुंचाया 5 लाख का नुकसान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक साथ 34 भेड़ें मारे जाने पर पीड़ित किसान को मानवता मिशन से सहायता के प्रयास तेज,

रींगण की ढाणी में किसान की 34 भेड़ों को जंगली जानवरों ने मारकर पहुंचाया 5 लाख का नुकसान

लाडनूं। तहसील के ग्राम रींगण में किसी अज्ञात हिंसक वन्य जन्तु द्वारा एक किसान के खेत में बने बाड़े में घुस कर एक साथ 34 भेंड़ों को मार कर करीब 5 लाख रूपयों का नुकान किसान को पहुंचाने के मामले में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने किसान की ढाणी में पहुंच कर मौके का जायजा लिया और बाद में उपखंड अधिकारी से मिल कर किसान को किसी भी योजना में मुआवजा दिवाए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मानवता मिशन के तहत जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को किसान के बैंक खाता के नम्बर भेज कर सहयेाग राशि जुटाने की अपील की है। किसान की ढाणी में पहुंचने पर किसान भानाराम बैंदा ने बताया कि उसकी ढाणी के पास की दुर्गेश्वरी तालाब के डूगेसरी ताल की एक हजार बीघा ओरण की जमीन है, जो पूरा जंगल क्षेत्र है। इस क्षेत्र मे ंही कोई जंगली जानवर रहने लगा है। मौके पर करीब 4 हिंसक जानवरों ने एक साथ आकर उनकी भेड़ों पर हमला किया।

पांच लाख का पहुंचा नुकसान

किसान ने बताया कि इन जानवरों ने तारबंदी व तिलों की पुलियां लगाकर बनाए गए बाड़े में तारों में गेट के नीचे से घुस कर इन सभी भेड़ों को मार गिराया। इसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली। मौके पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें तथा पुलिस पहुंची। रिपोर्ट बनाई गई और भेड़ों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना दिया गया। बैंदा ने किसान नेता भागीरथ यादव को बताया कि उसने कर्जा लेकर इन भेड़ों की खरीद की थी और उनका पालन कर रहा था। एक-एक भेड़ 15 हजार से कम नहीं थी। इस प्रकार उसे कम से कम 5 लाख का नुकसान पहुंचा है। भागीरथ यादव के साथ किसान सभा के तहसील अध्यक्ष रामचन्द्र बरड़वा, सुरेन्द्र थालाड़, शिवभगवान लैड़ी, पन्नाराम भामू, भरत बैंधा आदि भी थे।

राजकीय सहायता का प्रावधान नहीं

भागीरथ यादव के नेतृत्व में किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने बाद में एसडीम व तहसीलदार से मिलकर किसान को मुआवजा दिलवाने के सम्बंध मे ंवार्ता की। एसडीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में प्रावधान के बारे में उन्हें अवगत करवाया तथा बताया कि राजकीय योजनाओं में किसी जानवर द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। इस पर यादव ने पीड़ित किसान को मानवता मिशन के तहत सहायता उपलब्ध करवाए जाने की अपील करते हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं को पीड़ित किसान भानाराम बैंदा के मोबाईल नम्बर, बैंक खाता नम्बर आदि भिजवाए हैं। साथ ही इस सहायता अभियान को तेज कर दिया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now