लकड़ी के बुरादा से भरे ट्रक में आग लगने से जलकर खाक हुआ, चालक ने बचाई कूद कर अपनी जान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लकड़ी के बुरादा से भरे ट्रक में आग लगने से जलकर खाक हुआ,
चालक ने बचाई कूद कर अपनी जान

लाडनूं। गत रात्रि कसूम्बी ग्राम के पास से गुजर रहे हाईवे पर एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से पूरा ट्रक जल कर खाक हो गया। इस हादसे जलते ट्रक से कूछ कर ड्राईवर अपनी जान बचाने में सफल रहा। ट्रक चालक मनफूल चैधरी (40) पुत्र मोहनराम निवासी कसुम्बी अपना ट्रक लेकर सरदारशहर से सूरत जा रहा था। ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरा हुआ था। आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी संपत पारीक ने मय टीम दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, इस हादसे में ट्रक पूरी तरह से जल कर खाक हो गया। यहां नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को तड़के करीब तीन बजे कसुंबी रोड पर एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर दमकल-कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इधर सूचना मिलने पर जसवंतगढ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जो सबसे पहले इंजन में लगी और फिर फैल गई। ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरा होने से आग ने जल्दी ही विकराल रूप ले लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now