वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तीसरे दिवस वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान एवं बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में 26, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 28, बिना आग के व्यंजन प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया एवं आनंद उठाया। इनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अशोक भास्कर, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. आयुषी शर्मा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अभिषेक शर्मा, खुशाल जांगिड, तनिष्का सोनी रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में निर्णायकों का पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. विनोद कस्बां, डॉ. लिपि जैन, डॉ. सरोज राय, डॉ. प्रगति जैन, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. विष्णु कुमार एवं संस्थान के समस्त संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अमिता जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्या सोनी ने किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now