विद्युत विभाग के बकाया बिल 31 मार्च तक एक साथ जमा कराने पर मिलेगी छूट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्युत विभाग के बकाया बिल 31 मार्च तक एक साथ जमा कराने पर मिलेगी छूट

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)।.बिजली विभाग का इन दिनों बकाया वसूली अभियान जोरों पर है। विभाग बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट रहा है। बकाया वसूली शत प्रतिशत हो इसके लिए बिजली विभाग ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कराया है उन्हें अप्रैल से मिलने वाली फ्री यूनिट बिजली का फायदा नहीं देगा। विभाग के कर्मचारी मनसब खान ने बताया कि डिस्काॅम की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर बकाया रुपयों की वसूली के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं। निगम का विशेष अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा बजट घोषणा के अनुरूप संपूर्ण बकाया राशि जमा होने पर एक माह में 100 यूनिट व प्रति बिल 200 यूनिट घरेलू बिलों पर छूट दी जाएगी।इसके लिए कनिष्ठ अभियंता कार्यालय कुचेरा में रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा करा सकते हैं। विभाग द्वारा निर्देश दिए गए है कि ऐसे उपभोक्ता बिजली का बिल बकाया है उन्हें सरकार की इस योजना का फायदा नहीं दिया जाए, जिनका बिल जमा है उनको ही इस योजना का फायदा मिलेगा। बकाया वसूली अभियान को लेकर इन दिनों बिजली विभाग की टीम बकाया बिल की वसूली में लगी हुई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now