भैरूंजी को झड़ूला चढा कर लौट रहे मणूं के एक ही परिवार के दर्जन भर लोग घायल हुए, निम्बोड़ा भैरूंजी से लौटते समय सुरपालिया बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप पलटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भैरूंजी को झड़ूला चढा कर लौट रहे मणूं के एक ही परिवार के दर्जन भर लोग घायल हुए,

निम्बोड़ा भैरूंजी से लौटते समय सुरपालिया बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप पलटी

लाडनूं (kalamkala.in)। सुरपालिया बायपास पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से हुए सड़क हादसे में लाडनूं तहसील के ग्राम मणूं के एक ही परिवार की महिलाओं व बच्चों सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल हुए एक जने को यहां से हाई सेंटर के लिए रैफर किया गया है। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और गांव मणूं से निंबोड़ा भेरुंजी मंदिर में लड़के का झड़ूला उतारने की पारम्परिक रस्म के बाद सभी पिकअप में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

यह कहानी आई हादसे की सामने

घटनानुसार निंबोड़ा भेरुंजी के मंदिर में लड़के का झड़ूला उतारने के बाद ये सभी लोग प्रसादी लेकर अपने गांव मणूं वापस आ रहे थे। सुरपालिया बायपास के पास आने पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी खा गई। इस हादसे में परिवार की महिलाओं सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ को काणूंता अस्पताल ले जाया गया और कुछ नागौर ले जाए गए तथा करीब 10 घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। एक घायल की हालत गंभीर होने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सार्थ रैफर किया गया है। हादसे और घायलों की सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई व घायलों की सुध ली।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

शहर चुनें

Follow Us Now