लाडनूं में दशहरा के विशाल मेले का आयोजन 2 अक्टूबर को दशहरा मेला मैदान में होगा, भव्य आतिशबाजी रहेगी मेले का सबसे आकर्षक भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दशहरा के विशाल मेले का आयोजन 2 अक्टूबर को दशहरा मेला मैदान में होगा,

भव्य आतिशबाजी रहेगी मेले का सबसे आकर्षक भाग

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र का सुप्रसिद्ध दशहरा मेला लाडनूं के करंट बालाजी मंदिर के सामने स्थित दशहरा मेला मैदान में आगामी 2 अक्टूबर को सायंकाल को आयोजित होगा, जिसमें राम-रावण युद्ध का दृश्य मंचित होगा तथा विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। भव्य आतिशबाजी के साथ रावण-दहन का कार्यक्रम विशेष रूप से दर्शनीय रहेगा। दशहरा मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले इस मेले में भगवान राम की भवृय सवारी विभिन्न झांकियों के साथ सेवक चौक स्थित सीताराम जी मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर में धार्मिक माहौल तैयार करते हुए दशहरा मेला मैदान पहुंचेगी।

मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

दशहरा मेला आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर ‘सीताराम जी के मंदिर’ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करंट बालाजी मंदिर के पास स्थित दशहरा मेला मैदान में आगामी 2 अक्टूबर को दशहरा का विशाल मेला का पारम्परिक आयोजन धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेला संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। सचिव सुशील कुमार पीपलवा ने बताया कि शानदार आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैठक में संरक्षक बाबूलाल भोजक, उपाध्यक्ष चौथमल किल्ला, चांदकपूर सेठी, सचिव सुशीलकुमार पीपलवा, सह सचिव नरपतसिंह गौड़, नरेंद्र भोजक, मनोज भटनागर, जयसिंह चौहान, निर्मल सोनी, सीताराम टेलर, सुबोध आर्य, चेतन भोजक, तेजकरण सांखला, हनुमानमल जांगिड़, प्रवीण जोशी, सुरेंद्र जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now