लाडनूं में मेगा हाईवे पर चलती कार में आग लगी, कार जल कर राख हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मेगा हाईवे पर चलती कार में आग लगी, कार जल कर राख हुई

लाडनूं। मेगा हाईवे पर एक कार में अचानक आग लगने से कार सड़क के पास ही जल कर राख हो गई। बुधवार को रात्रि में हिंगोनिया से सरदार शहर की तरफ जा रही एक कार में शिमला गांव के पास से गुजरते हुए अचानक ही आग लग गई। कार चालक को गंध आने पर उसने नीचे उतर कर देखा तो लपटें दिखाई दी। जल्दी से उसने कार में रखा सामान उतारा। इतने में कार धूं-धूं कर जल उठी। अज्ञात कारणों से कार जलने की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस के हेडकांस्टेबल रामस्वरूप विश्नोई, सिपाही जलसिंह व रामदयाल तथा लाडनूं नगर पालिका की फायर बिग्रेड टीम से संपतलाल पारीक, शनि चिंडालिया, भंवरलाल मुंडेल व बाबूलाल दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी। इस घटना के बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now