लाडनूं शहर में काटे जाएंगे पानी के सभी अवैध कनेक्शन, जलदाय विभाग सख्ती के मूड में, शहर भर में सर्वे कर चिन्हित किए सभी अवैध कनेक्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर में काटे जाएंगे पानी के सभी अवैध कनेक्शन, जलदाय विभाग सख्ती के मूड में,

शहर भर में सर्वे कर चिन्हित किए सभी अवैध कनेक्शन

लाडनूं। शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए और कम प्रेशर से पानी आने की शिकायतों के बाद अब जलदाय विभाग सख्त मूड में नजर आ रहा है। कनिष्ठ अभियंता निखिल खंडेलवाल ने बताया कि शहर के अंतिम छोर तक पानी नही मिलने की मिल रही निरन्तर शिकायतों के बाद अब आमजन को पेयजल की सुचारू सप्लाई उपलब्ध करवाने एवन आखिरी छोर तक पानी की सप्लाई पहुंचाने के उद्देश्य से जलदाय विभाग द्वारा सहायक अभियंता गोविंदराम बेरा के निर्देशन में अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत गठित टीम के पम्प ड्राइवर रामनिवास मदेरणा, फीटर केसाराम सहित तीन जनों की टीम से शनिवार को तेली रोड़ के वार्ड नम्बर 36 का सर्वे करवाया गया है। इस दौरान करीब दो दर्जन अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित किया जाकर उपभोक्ताओं को स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन काटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आगामी 15 दिनों में नल कनेक्शन नहीं हटाने पर अवैध जलदाय विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा व उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now