विकसित देश बनाने के लिए सभी युवा व कार्यकर्ता जुट जाएं- प्रदीप भण्डारी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के लाडनूं आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकसित देश बनाने के लिए सभी युवा व कार्यकर्ता जुट जाएं- प्रदीप भण्डारी,

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के लाडनूं आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के लाडनूं आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दो दिवसीय युवा सम्मेलन के अंतिम दिवस वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी साफा और दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत-सम्मान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदीप भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं विकसित भारत की संकल्पना के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक युवा को उनके विचारों को आत्मसात करके देश को विकसित भारत बनने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अर्थव्यवस्था में भी अव्वल आने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाना चाहिए। भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न कार्यों व जन कल्याण सम्बंधी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से उन योजनाओं व कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिकतम लोगों को उन कार्यों और योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इनके बारे में आम जन को अवगत और सजग करवाने आवश्यकता बताई। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक, पूर्व शहर अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, जिला मंत्री नीतेश माथुर, दीपक जांगिड़, पार्षद लूणकरण शर्मा, विजयलक्ष्मी पारीक, रेणु कोचर, सुरेश खींची, सुशील पीपलवा, सुरेश सोनी, सुशील शर्मा दाधीच, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया, रताऊ के पूर्व सरपंच श्रीरामा राम साख, अजीत पारीक, राज कोचर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now