फर्जी तरीके से फर्जी कागजात दिखा कर धोखे में रख कर शादी रचाई और शादी के बाद दहेज की मांग कर पत्नी को घर से निकाला, सारड़ी गांव का मामला, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
फर्जी तरीके से फर्जी कागजात दिखा कर धोखे में रख कर शादी रचाई और शादी के बाद दहेज की मांग कर पत्नी को घर से निकाला,
सारड़ी गांव का मामला, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी 
लाडनूं (kalamkala.in)। झांसे में लेकर फर्जी बातों एवं फर्जी कागजातों के जरिये धोखाधड़ी करके शादी रचाने और फिर दहेज के लिए परेशान करते हुए घर से निकाल देने का एक मामले की जांच जसवंतगढ़ पुलिस कर रही है। यह मामला एक महिला ने दर्ज करवाया है। इस महिला सुमन कंवर पत्नी शंकर सिंह निवासी सारड़ी ने ने अपनी रिपोर्ट में तीन जनों चांदसिंह पुत्र दुर्जनसिंह निवासी राजियासर खारा पुलिस थाना सालासर (चूरू),  हरदयालसिंह पुत्र रघुनाथसिंह निवासी जगतपुरा (सीकर) एवं महिपालसिंह पुत्र बनवारीसिंह निवासी कारंगा छोटा, फतेहपुर (सीकर) को मुलजिम बनाते हुए उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले को धारा 318 (1), (2), (3) 319 (1), 336 (1), 356 (1), 116, 61(2), 324 (2)/(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर जांच शुरू की है। सुमन कंवर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उनकी पुत्री सज्जनकंवर विवाह योग्य थी, उसी दौरान वर्ष 2021 में आरोपीगण चांदसिंह पुत्र दुर्जनसिंह निवासी राजियासर खारा पुलिस थाना सालासर (चूरू) तथा हदयालसिंह पुत्र रघुनाथसिंह निवासी जगतपुरा (सीकर) सारड़ी गांव में उनके घर आए। उन्होंने कहा कि वे उनकी पुत्री सज्जन का रिश्ता बहुत ही बढिया लड़के के साथ करवा देंगे। वह लड़का बहुत ही पढा-लिखा है व सरकारी नौकरी में भी चयन हो चुका है। वह उनका निजी रिश्तेदार है और जल्दी ही सरकारी नौकरी जोईन करने वाला है। यह रिश्ता तय कर दो। उन्होंन जिम्मेदारी ली कि उनकी लड़की को कभी किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी एवं उनका मान, प्रतिष्ठा व सम्मान कभी कम नहीं होगा।
कूटरचित कागजात दिखा धोखा कर रचाई शादी
इन दोनों आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए उसने तीसरे आरोपी महिपालसिंह पुत्र बनवारीसिंह निवासी कारंगा छोटा, फतेहपुर (सीकर) के घर गए। वहां आरोपी महिपालसिंह ने भी आरोपी चांदसिंह व हरदयालसिहं की बातो में हां में हां मिलाते हुए कहा कि उसका दो-तीन सरकारी विभागों में चयन हो रखा है एवं जल्दी नौकरी जोईन कर रहा है। उसने अपना जोईनिंग लेटर भी दिखाने व भेजने का वादा किया। बाद में आरोपी महिपालसिंह ने अपने मोबाईल फोन के व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपनी जोईनिंग भारतीय रेल में कॉमर्शियल लिपिक ग्रेड सी तथा बिहार स्टेट के बुनियादी शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में उसका चयन होने के दस्तावेज अपनी व्हाट्सएप डीपी में लगा रखे थे एवं सुमनकंवर व उसके घरवालों को भी वे दस्तावेज व्हाट्सअप मैसेज द्वारा भिजवाये। आरोपीगण ने कहा कि महिपालसिंह जल्दी ही नौकरी जोईन कर रहा है, इसलिये विवाह भी शीघ्र करना होगा। तब उनकी बातों पर विश्वास करते हुये सुमन कंवर व उसके घरवालों ने पुत्री सज्जन का रिश्ता आरोपी महिपालसिंह के साथ तय कर दिया और वर्ष 2022 में उसकी शादी कर दी। शादी के समय उन्होंने आरोपी महिपालसिंह को करीब डेढ लाख रुपये नगदी व आभूषण आदि प्रदान किये एवं अन्य परिजनों, रिश्तेदार, नातेदारों ने भी महिपालसिंह को दिये।
दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया
शादी के बाद आरोपी महिपालसिंह ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को परेशान कर घर से निकाल दिया। तब आरोपी चांदसिंह व हरदयालसिह से मिले एवं आरोपी महिपालसिंह के बेरोजगार होने की बात बताई और कहा कि उन्हें तो झूठ-साच करके अपने कुंवारा डोल रहे रिश्तेदार महिपालसिंह की शादी करवा दी थी। अब वे और महिपाल ही आपस में जानें। आरोपियों चांदसिंह व हरदयालसिहं को दहेज की मांग के बारे में एवं आरोपी महिपाल द्वारा रखी गई शर्तों व मांगों के बारे में बताया तो, उन आरोपीगण ने भी कहा कि यह सब उन्हें पूरी करनी होगी। इस प्रकार आरोपी महिपालसिह, चांदसिंह व हरदयालसिंह ने आपसी मिलीभगत कर उनके साथ छल-कपट व धोखाधड़ी की नियत से झूठी व बनावटी बातें कर विश्वास में ले कर फर्जी व कूटरचित तरीके से आरोपी महिपालसिह का भारतीय रेल विभाग व बिहार शिक्षा विभाग में स्थायी सर्विस नौकरी के चयन होने के दस्तावेज दिखाकर प्रवंचना करते हुये पूर्व से नियोजित धोखाधड़ी व छलकपट का अपराध कारित किया है एवं उन्हें मुगालते में रखकर उसकी पुत्री सज्जन का विवाह आरोपी महिपालसिंह के साथ करवा दिया। इसमें उसे करीब 20 लाख रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ। विवाह के बाद बिना किसी कारण के ही नाजायज मांग की पूर्ति नहीं करने पर उसकी पुत्री को उसके ससुराल घर ग्राम कारंगा छोटा से निकाल दिया। वे लोग अपनी शर्तों को पूरा किए बिना रखने को तैयार नहीं है। जिससे उनकी सामाजिक ख्याति का भी नुकसान हुआ है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now