सीवरेज लाइन बिछाने के साथ किया जा रहा है लोगों को स्वच्छता और सीवर कनेक्शन करवाने के प्रति जागरूक, विद्यार्थियों को समझाया सीवरेज परियोजना और स्वच्छता का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज लाइन बिछाने के साथ किया जा रहा है लोगों को स्वच्छता और सीवर कनेक्शन करवाने के प्रति जागरूक,

विद्यार्थियों को समझाया सीवरेज परियोजना और स्वच्छता का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) द्वारा लाडनूं क्षेत्र में किए जा रहे सीवरेज परियोजना के कार्यों के साथ ही चलाए जा रहे सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में स्थानीय जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप जयपुर के कम्युनिटी मोबिलाईजेशन एक्सपर्ट मनोज श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। सीवरेज परियोजना में सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग दें। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू , मलेरिया, उल्टी दस्त आदि होती हैं, जिनसे बहुत परेशान होना पड़ता है। इसलिए, सभी कॉलोनीवासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन अवश्य करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में अध्यापक प्रकाश ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। साथ ही हाथ धुलाई के सभी चरणों को समझाया। सामाजिक सुरक्षा कर्मचारी नवल सिंह ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now