जीवन में सदैव तनाव से दूर रहें और प्रसन्नचित्त रहें- रामकुमार तिवाड़ी, सुभाष बोस स्कूल के टॉपर स्टुडेंट्स को किया सम्मानित, विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जीवन में सदैव तनाव से दूर रहें और प्रसन्नचित्त रहें- रामकुमार तिवाड़ी,

सुभाष बोस स्कूल के टॉपर स्टुडेंट्स को किया सम्मानित, विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों बाबूलाल खींची, कृतिका सोनी, पायल सैनी, खुशी शर्मा,अशोक मेघवाल, नवरत्न गुर्जर तथा राजवीर सिंह को मोमेंटो प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी, सेवानिवृत अध्यापक दिनेश पाराशर, सतीश शर्मा और वृंदा फाउंडेशन के निदेशक अंजनी कुमार सारस्वत मौजूद रहे। इन सभी का शॉल और माल्यार्पण के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रसन्नता और कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद् व साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को हमेशा प्रश्नचित रहना चाहिए। किसी भी प्रकार का तनाव जीवन में नही पालना चाहिए। दिनेश पाराशर ने बताया कि सफलता के लिए विद्यार्थियों को सफलता निरंतर मेहनत करनी चाहिए। अंजनी कुमार सारस्वत ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का एक ही तरीका बताया कि कठोर परिश्रम करना चाहिए। सतीश शर्मा ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों को बताए और परीक्षा हॉल में पेपर हल करने के सम्बन्ध में सुझाव दिए। सुभाष बोस स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री-बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा देकर बोर्ड एग्जाम से पहले परीक्षा तैयारी को अनुभव किया। बच्चों ने पूरे साल में की गई पढ़ाई और उसमें कमियों के बारे में भी जानकारी ली, जिसमें 6ठे प्री-बोर्ड का परीक्षा परिणाम सुनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती और स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। अंत में प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now