सेना के जवान की निम्बी जोधां टोल नाके के पास सड़क हादसे में हुई मौत, दिवाली की छुट्टी पर घर आया था जवान, खेत से लौटते उसकी बाईक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सेना के जवान की निम्बी जोधां टोल नाके के पास सड़क हादसे में हुई मौत,

दिवाली की छुट्टी पर घर आया था जवान, खेत से लौटते उसकी बाईक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रणजीत राज बोहरा, पत्रकार। (kalamkala.in)। आर्मी से छुट्टी लेकर गांव आए एक जवान की मौत यहां सड़क हादसे में हो गई। सेना का यह जवान निम्बी जोधां सें बाईक पर आ रहा था कि टोल नाके के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस आकस्मिक टक्कर से वह जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस से उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस थाने से एएसआई पर्वत सिंह अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव को चिकित्सालय परिसर स्थित मोर्चरी में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचित किया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकाबंदी करके अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है। परिजनों से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक आदूराम राहड़ पुत्र नरसीराम जाट निवासी भरनावां था। वह सेना की जाट रेजिमेंट में था और अयोध्या में तैनात था। कुछ ही दिन पूर्व वह दीपावली के अवसर पर छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। वह अपने खेत पर काम करके वापस घर लौट रहा था कि इस हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा मंगलवार को रात्रि के करीब साढे सात बजे का बताया जा रहा है। बुधवार को प्रातः परिजनों की उपस्थिति में मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम किया कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भरनावां में सैन्य सम्मान और शस्त्र-सलामी के साथ बुधवार को ही किया जा रहा है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now