लाडनूं में कम नहीं हो पाई चोरों की सक्रियता, रैली कर करते हैं सूने मकानों में हाथ साफ, परिवार किसी शादी में गया और पीछे से चोरों ने डेढ़ लाख नकद और 6-7 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों को उड़ाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कम नहीं हो पाई चोरों की सक्रियता, रैकी कर करते हैं सूने मकानों में हाथ साफ,

परिवार किसी शादी में गया और पीछे से चोरों ने डेढ़ लाख नकद और 6-7 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों को उड़ाया

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लम्बे समय से रह-रह कर चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। इन चोरियों के सीसी टीवी फुटेज में चोरों के दिखने के बावजूद और कुछ मामलों में तो नाम सामने आने पर भी पुलिस उनको दबोच पाने में नाकामयाब रही है। हाल ही में यहां स्टेशन रोड पर फिर एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों पर हाथ साफ कर डाला। ये चोर रैकी करके पहले सब पता करते हैं और जैसे ही मकान एक-दो दिन सूना रहता है, ये चोर अपनी कारस्तानी को अंजाम दे डालते हैं। पुलिस में इस वारदात की रिपोर्ट तो अवश्य दर्ज करवाई जाती है, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकल पाता है।


हाल ही की यह वारदात शहर के स्टेशन रोड पर राजकीय जौहरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास वार्ड सं.35 में स्थित पंचोलियों की बाड़ी में बसे इमरान पुत्र खुर्शीद के मकान में हुई। चोरों ने इनके घर को निशाना बनाया, जब यह परिवार किसी शादी में गया हुआ था, पीछे से चोरों ने ताले तोड़ कर अपना हाथ आजमा लिया। सभी परिवारजन बाहर शादी से जब वापस लौटे तो देखा कि घर में उनका सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में लगाई हुई स्टील की आलमारी के तालों को तोड़ या खोल डाला गया था तथा चोरों ने उनका सारा सामान निकाल कर बाहर बिखेर दिया था। चोरों ने घर में रखी लाखों की नकदी एवं लाखों के सोने के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर डाला था। यह सब देख कर परिवार हतप्रभ रह गया। घर में रखे हुए डेढ़ लाख रुपए नकद, एक सोने की कंठी, 2 झूमर, 2 अंगूठियां, 2 मंगलसूत्र से करीब 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान इस चोरी में चोरों ने इस परिवार को पहुंचाना बताया गया है। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर के पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वारदात की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि चोर दो से अधिक रहे होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now