लाडनूं के जैन विश्व भारती के महाश्रमण विहार में आचार्य श्री महाश्रमण का मंगल प्रवेश आज, मुख्यमंत्री करेंगे सुधर्मा सभा का लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जैन विश्व भारती के महाश्रमण विहार में आचार्य श्री महाश्रमण का मंगल प्रवेश आज,

मुख्यमंत्री करेंगे सुधर्मा सभा का लोकार्पण

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्य श्री महाश्रमण का जैन विश्व भारती स्थित महाश्रमण विहार में मंगल प्रवेश शुक्रवार 6 फरवरी को होगा। गुरुवार को उनका लाडनूं नगर में प्रवेश हुआ, जहां उन्होंने यहां राहूगेट के अंदर वरिष्ठ श्रावक भागचंद बरड़िया के निवास ‘भाग्य श्री’ भवन में प्रवास किया। यहां से वे शुक्रवार को सुबह 8.50 बजे विहार करेंगे और पहली पट्टी होते हुए जैन विश्व भारती पहुंचेंगे। जैन विश्व भारती में स्थित महाश्रमण विहार में मंगल प्रवेश प्रातः 10.10 बजे होगा। वे यहां 13 माह के अपने योगक्षेम प्रवास के लिए रहेंगे। उनके साथ उनकी धवल सेना के साधु-साध्वियां भी रहेंगी।

मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

जैन विश्व भारती में नवनिर्मित प्रवचन पांडाल ‘सुधर्मा सभा’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 6 फरवरी को करेंगे। मुख्यमंत्री यहां हैलीकॉप्टर से हेलीपैड पर प्रातः 10.30 बजे उतरेंगे। यहां वे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सम्बंधी बैठक लेंगे। इसके बाद वे सुधर्मा सभा का लोकार्पण करेंगे। यह लोकार्पण कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में होगा, जिसकी अध्यक्षता जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़ करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब चंद कोठारी रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now