भूमि का दान करने वाले भामाशाह भैराराम भाटी का निधन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भूमि का दान करने वाले भामाशाह भैराराम भाटी का निधन

लाडनूं। निकटवर्ती मंगलपुरा ग्राम में समाज के लिए भमि का दान करने वाले भामाशाह भैराराम भाटी पुत्र स्व. पन्नालाल भाटी का 95 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। सोमवार को ही सायं उनका अंतिम संस्कार मंगलपुरा स्थित मोक्षधाम श्मशानभूमि में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मंगलपुरा, लाडनूं आदि स्थानों से लोग शरीक हुए। भामाशाह भैराराम भाटी समाज सेवक थे और उन्होंने मंगलपुरा में सैनी अतिथि भवन निर्माण के लिए अपनी 2000 वर्गगज बहुमूल्य जमीन सैनी समाज को दान कर दी थी। उस जमीन पर आज भव्य भवन निर्मित हो चुका और समाज के लिए सामुदायिक भवन के रूप में काम आ रहा है। इनके दो पुत्र हैं। एक पुत्र सागरमल भाटी यहां कोरियर सर्विस का संचालन करते हैं। दूसरा पुत्र मोतीलाल भाटी गुजरात मे एक कम्पनी में सेवारत हैं। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now