लाडनूं के आयुर्वेदिक अस्पताल का कायापलट- भामाशाहों ने भवन मरम्मत के साथ उपयोगी साधन करवाए उपलब्ध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के आयुर्वेदिक अस्पताल का कायापलट-

भामाशाहों ने भवन मरम्मत के साथ उपयोगी साधन करवाए उपलब्ध

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां झंडा चैक के पास स्थित सेठ रिद्धकरण जैन राजकीय ‘अ’ श्रेणी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पुराने भवन एवं चिकित्सा सुविधाओं को अपडेट करने एवं शहर के एकमात्र आयुर्वेद अस्पताल का कायाकल्प करने के लिए भामाशा आगे आए हैं और विभिन्न सुधारों के साथ सुविधाएं जुटाने में अहम भूमिका निभाई है। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए लाडनूं निवासी एवं सिलोंग (मेघालय) प्रवासी भामाशाह गोवर्द्धन लाल महावीर प्रसाद पहाडिया परिवार की ओर से रेग्जीन-लेदर के तीन गद्दे एवं एक बिजली का इंडक्शन हीटर चूल्हा भेंट किया गया है। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में लम्बे समय में बाधित चल रही जलापूर्ति को सुचारू करने के लिए पाईप लाईन व प्लम्बरिंग सम्बंधी कार्य करवा कर सुविधा का पुनः संचालन संभव किया है।
इनके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आगे आकर अस्पताल की सुध ली है। स्व. केशरीचन्द चित्तलांगिया के पुत्रान भामाशाह श्रीराम चितलांगिया एवं संजय चितलांगिया तथा भामाशाह कैलाश चन्द पंसारी पुत्र मालचन्द पंसारी निवासी लाडनूं ने संयुक्त सहयोग के रूप में 50 हजार रुपयों की राशि के अपने योगदान द्वारा चिकित्सालय भवन के मरम्मत कार्य एवं शौचालय निर्माण तथा औषध निर्माण शाला (रसोई) का नवीनीकरण भी करवाया गया है। इन सभी सहयोगकर्ता भामाशाहों का चिकित्सालय व आयुर्वेद विभाग की ओर से चिकित्सक डॉ. रेणु शर्मा एवं परिचारक राजेश द्वारा आभार ज्ञापित किया गया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now