लाडनूं के नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा सफाईकर्मियों की हाजिरी लेने पर 35 मिले नदारद, सफाई-व्यवस्था में लगे सफाईकर्मियों में गैर वाल्मीकि कार्मिकों की अनुपस्थिति से उपजा रोष, पार्षदों और सफाईकर्मियों ने जताई गहरी आपति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा सफाईकर्मियों की हाजिरी लेने पर 35 मिले नदारद,

सफाई-व्यवस्था में लगे सफाईकर्मियों में गैर वाल्मीकि कार्मिकों की अनुपस्थिति से उपजा रोष, पार्षदों और सफाईकर्मियों ने जताई गहरी आपति

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के सफाईकर्मचारियों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसमें गैर वाल्मीकि समाज के भर्ती हुए सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य नहीं करने, हाजिरी नहीं भरवाने, हाजिरी के वक्त कभी उपस्थित नहीं रहने का मामला हमेशा से वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों द्वारा उठाया जाता रहा है। पार्षदों ने भी इसको पुरजोर ढंग से उठाया, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से इस दिशा में कभी कुछ नहीं किया गया, अपितु ऐसे लोगों को अन्य कार्य में लगा कर रखा गया है, जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है और राज्य सरकार ने भी नियुक्ति के कार्य में ही लगाए जाने के आदेश दे रखे हैं।

पालिकाध्यक्ष ने कहा सबको समान रखेंगे

यहां प्रतिदिन दोपहर को करीब 2 बजे सभी सफाईकर्मियों की हाजिरी भरी जाती है। शुक्रवार को नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां अचानक हाजिरी-स्थल पर पहुंच गए और अपने सामने पूरी हाजिरी लगवाई। इसमें पाया गया कि एक साथ 35 सफाईकर्मी नदारद थे। अब पालिकाध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकेश खींची और अनेक पार्षद भी पहुंच गए। पार्षदों ने गैर वाल्मीकि सफाईकर्मियों के साथ पालिका प्रशासन से मिलीभगत होने के आरोप लगाए तथा बताया गया कि करीब तीन दर्जन सफाईकर्मियों ने अपनी नियुक्ति से लेकर अब तक कभी भी सफाई का काम नहीं किया और उनका वेतन बराबर उठाया जा रहा है। एक साथ इतने सफाईकर्मी नदारद रहने से उनके जिम्मे का सफाई का भार अन्य कार्मिकों पर आ जाता है और इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौके पर मौजूद सफाईकर्मियों ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि सफाई में कमी होने पर लगातार काम कर रहे कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है और सफाई कार्य नहीं करने वाले इन अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे करके वहां काफी हो-हल्ला हो गया, फिर पालिकाध्यक्ष रावत खां ने कहा कि सबको समान रखा जाएगा, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now