भारत विकास परिषद ने लगाए फूल-फल और छाया वाले 200 पौधे, राजकीय कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संगोष्ठी व गुरु गौरवम पर्व का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद ने लगाए फूल-फल और छाया वाले 200 पौधे,

राजकीय कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संगोष्ठी व गुरु गौरवम पर्व का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन यहां महाविद्याल प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद सदस्यों, महिला सदस्यों और कन्या महाविद्यालय के अध्यापक गण व छात्राओं ने मिलकर लगभग 200 पेड़ पौधे अशोक, शीशम, नीम, देसी बबूल, गुलमोहर, सदाबहार आदि छायादार, फलदार व फूलों वाले पौधे रोपित किए। इनकी देखरेख के लिए छात्राओं ने एक-एक पौधे को गोद लेकर उनमें पानी देने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी लेने की शपथ ग्रहण की।

पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन

साथ ही एक पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. गजादान चारण ने आने वाले दिनों महाविद्यालय का यह पूरा प्रांगण हरा-भरा बनाने ने के अपने संकल्प को भारत विकास परिषद के सहयोग, छात्राओं के योगदान एवं गांव सुनारी की युवा टीम के परिश्रम से पूरा किया जा रहा है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के संरक्षक हनुमान मल जांगिड़ ने छात्राओं में सेवा, संस्कार, सहयोग व समर्पण के भावों की सराहना की और इसके लिए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुरेन्द्र काग़ट ने किया।

गुरु गौरवम् पर्व मनाया : किया विद्यालय, गुरुजनों व छात्राओं का सम्मान

भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं ने मंगलवार को प्रथम गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम को ‘गुरु गौरवम् पर्व’ के रूप में स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में सचिव सीए सुरेश जाजू के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय को प्रबंध श्रेष्ठता के लिए ऑफिस में लगाने के लिए कृष्ण राधा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया एवं महाविद्यालय के अध्यापकों का सम्मान भी किया गया। इनमें डॉ. गजादान चारण, प्रो. सुरेन्द्र काग़ट, डॉ. इरफान रजा, सारिका चुंडावत, डॉ. मोनिका भाटी, डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. ओमपाल कुमार आदि को शॉल और दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। साथ ही महाविद्यालय की तीन श्रेष्ठ छात्राओं कल्पना भाटी, मनीषा मेघवाल व शारदा सांसी को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की सभी छात्राओं को कॉलेज बैग भी प्रदान किए।

इन सबकी रही उपस्थिति

इन कार्यक्रमों में परिषद के संरक्षक हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू, पर्यावरण संयोजक राधेश्याम सांखला, डीडवाना शाखा के अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण, ललित नारायण सोनी, सुशील दाधीच, शंभु सिंह जैतमाल, पवन कुमार पारीक, रामरतन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, गिरधर चौहान, विजय कुमार चौहान, नौरतन मल तुनगरिया, सीए नितेश माथुर, प्रांतीय संस्कार संयोजक दिव्या माथुर, महिला संयोजक ज्योति सोनी, निर्मला जांगिड़, आशा शर्मा, तारामणि चौहान, सुनीता दाधीच आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now