अस्पताल की पार्किंग से दिनदहाड़े चुराई मोटर साइकिल को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर बरामद किया, चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अस्पताल की पार्किंग से दिनदहाड़े चुराई मोटर साइकिल को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर बरामद किया, चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं पुलिस ने यहां राजकीय चिकित्सालय की पार्किंग में खड़ी मोटर साइकिल को दिनदहाड़े चोरी कर ले जाने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 24 घण्टों के भीतर चोरी गई मोटरसाईकिल बरामद कर दो आरोपियों आरोपी अब्दुल वाहिद व मोहम्मद रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को भागीरथ राम बावरी निवासी लाडनूं ने पुलिस थाना लाडनूं पर एक रिपोर्ट देकर बताया था कि वह सुबह करीब 8.30 बजे घर से अपनी भाभी को लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाडनूं आया था। उसने अपनी मोटर साईकिल नं. आरजे 37 बीएस 7623 को हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ा किया था। लेकिन, जब वह इलाज करवाकर वापस पार्किंग में आया तो वहां से उसकी मोटर साईकिल नहीं मिली। इस वारदात के बाद पुलिस ने सक्रिय होकर थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया। इस पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाडनूं शहर के राजकीय अस्पताल, बस स्टेण्ड व आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये और आरोपी अब्दुल वाहिद निवासी बीदासर व मोहम्मद रजाक निवासी लाडनूं को नामजद कर आरोपियों अब्दुल वाहिद (33) पुत्र नानूदीन सिलावट निवासी बीदासर, पुलिस थाना बीदासर हाल पोस्ट ऑफिस के पीछे लाडनूं और मोहम्मद रज्जाक (42) पुत्र शेर मोहम्मद सिलावट निवासी गली नं 22 तेली रोड़ लाडनूं को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की निशानदेही से उनके द्वारा चुराई गई मोटरसाईकिल भी प्रकार पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है। इस सफलता के लिए जुटी पुलिस टीम में थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक गोपालराम, सहायक उप निरीक्षक नाथूराम, सहायक उप निरीक्षक नवाब खां, कांस्टेबल शिवशंकर एवं कांस्टेबल जल सिंह शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now