लाडनूं में नंदीशाला खोलकर आवारा पशुओं की समस्या हल करवाने सहित 7 विकास कार्य ईओ को पालिका कोष से करवाने की मांग, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने नगर पालिका के ईओ से की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नंदीशाला खोलकर आवारा पशुओं की समस्या हल करवाने सहित 7 विकास कार्य ईओ को पालिका कोष से करवाने की मांग,

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने नगर पालिका के ईओ से की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह लाडनूं ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर नगरपालिका क्षेत्र लाडनूं में विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिये पालिका के बजट से अलग-अलग कायों की स्वीकृति करवाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लाडनूं पालिक क्षेत्र में अति आवश्यक प्रकृति के कार्यों की सूची देते हुए नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक में अतिशीघ्र बजट स्वीकृत करवाकर कार्य पूर्ण करवाने के सम्बंध में कार्यवाही करने को लिखा है। उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यों में रेल्वे फाटक लाडनूं से जसवन्तगढ़ रोड़ पर नदीम पार्षद के घर तक बनी सीमेंटेड रोड़ के बीच में डिवाईडर एवं रोड़ लाईट मय पोल लगवाये जाने का कार्य करवाने, डीडवाना पुलिया से सरकारी अस्पताल तक डिवाईडर पर रोड़ लाईट मय पोल लगवाये जाने का कार्य कराने, बस स्टेण्ड से मुख्य वार्डों एवं मौहल्लों की तरफ जाने वाली सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य एवं बस स्टेण्ड पर जल भराव की समस्या को देखते हुए बस स्टेण्ड से वार्डो की ओर जाने वाले रास्ते में समान लेवल पर ही सड़क बनाया जाने का कार्य स्वीकृत कराया जाने, छिंपोलाई तालाब में सीमेंटेड फर्श स्वीकृत करवाकर जल संग्रहण का कार्य स्वीकृत कराने, टंकी चैराहा से चक गोरेड़ी फांटा तक डिवाईडर व रोड़ लाईट का कार्य स्वीकृत करवाने, लाडनूं के मुख्य स्थलों पर पंहुचने के लिये मुख्य मार्गों पर साईन बोर्ड लगवाने का कार्य स्वीकृत करवाया जाने तथा आवारा पशुओं के लिये नगरपालिका स्तर पर नन्दीशाला खुलवाये जाने का कार्य स्वीकृत कराया जाने को लिखा गया है। इन सभी कामों को जनहितार्थ अतिशीघ्र स्वीकृत करवाने की मांग की गई है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक