लाडनूं में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने किया रक्तदान, भाजपा नेता करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया कार्यकर्ताओं को प्रेरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने किया रक्तदान,

भाजपा नेता करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया कार्यकर्ताओं को प्रेरित

लाडनूं (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन पर यहां राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किया गया। रक्तदान में भाजपा नेता करणी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान किया और सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस, अवसर पर कहा कि पीड़ितों की सेवा और समाज हित के कार्यों के लिए उनके सभी कार्यकर्ता सदैव अग्रणी रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दीर्घ आयुष्य और राज्य के विकास में अनवरत योगदान के लिए कामना की। करणी सिंह ने रक्तदान का महत्व बताया तथा पूरे राज्य की जनता के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की‌। इस अवसर पर नारायण लाल शर्मा ने और अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में हिस्सा लिया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, नारायण लाल शर्मा, नीतेश माथुर, सुशील शर्मा, मदन गोपाल नवहाल, असगर अली, गोविन्द सिंह कसूम्बी आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now