लाडनूं में घर-घर पार्सल पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय ने किया एक लाख से अधिक का घपला, पार्सल में माल बदला, प्राप्त राशियां कम्पनी में जमा नहीं दी, पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में घर-घर पार्सल पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय ने किया एक लाख से अधिक का घपला,

पार्सल में माल बदला, प्राप्त राशियां कम्पनी में जमा नहीं दी, पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। घर-घर जाकर डिलीवरी करने वाले एक युवक द्वारा अपनी नियोक्ता कम्पनी और उपभोक्ताओं के साथ चोरी व धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है, जिसमें फ्लिपकार्ट कम्पनी के पार्सलों में सामान बदल देने, उनसे छेड़छाड़ करने और उपभोक्ताओं से प्राप्त राशि का गबन करने के आरोप इस युवक पर लगाए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इस प्रकरण का परिवाद धारा 210 बी.एन.एस.एस 2023 के अन्तर्गत दर्ज करके जांच शुरू की है।

इस प्रकार किया एक लाख से अधिक का घपला

यह मामला यहां पुलिस को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से एक मिला। इसमें शैलेन्द्रसिंह पुत्र पन्नेसिंह जाति राजपूत (निवासी ग्रीनसिटी 23 निवारू रोड, झोटवाडा जयपुर) द्वारा अभियुक्त राकेश गीला पुत्र जगदीश बिश्रोई (निवासी बिश्रोई का बास, अलाय तहसील नागौर) पर इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं। इसमें बताया गया है कि वह ‘वन वर्ल्ड लॉजिटिक्स प्राईवेट लिमिटेड’ कम्पनी में डीडवाना-कुचामन जिला में ‘कलस्टर मैनेजर’ के पद पर कार्यरत है। उसकी इस कम्पनी का फ्लिपकार्ट कम्पनी के साथ अनुबंध है तथा फिलीपकार्ट कम्पनी के साथ मिलकर उसकी कम्पनी राजस्थान के कई जिलों में ‘पार्सल डिलेवरी’ का कार्य करती है। कम्पनी की शाखायें भी प्रदेश के सभी जिलों में है। लाडनूं में भी इस कम्पनी की एक शाखा स्थित है। इस लाडनूं शाखा में राकेश गीला पुत्र जगदीश बिश्रोई (निवासी बिश्रोई का बास, अलाय जिला नागौर) सितम्बर, 2021 से कार्य कर रहा था। उसका काम कम्पनी के आदेशानुसार पार्सल को उपभोक्ता तक पहुंचाना था। अप्रैल 2024 में कम्पनी के टीम लीडर नरेन्द्र कुमार द्वारा कम्पनी की हब में ऑडिट करने पर पाया कि 81 हजार 124 रूपये का सी.ओ.डी राशि हब में नहीं है तथा फ्लिपकार्ड द्वारा दी गई टी.आई.डी.एफ.एम.पी.सी 3473691883 राशि 23 हजार 990 रुपयों के पार्सल के साथ छेड़छाड़ करके उस पार्सल में से सामान निकाल कर बदल दिया है। जिसकी सारी जानकारी राकेश के पास है। वह 27 मार्च 2024
से वह कम्पनी शाखा में ड्यूटी पर भी नहीं आया। इस बारे में राकेश से बार-बार फोन से सम्पर्क करने पर बीमारी का कारण बताकर लाडनूं के ऑफिस में आने से आनाकानी करता रहा। अब कुछ दिनों पहले सम्पर्क करने पर उसका फोन भी बंद आने लगा। इस प्रकार राकेश ने राशि 81 हजार 124 रुपए का गबन कर लिया है तथा 23 हजार 990 रुपयों का माल बदल कर चोरी कर लिया है। इस प्रकार राकेश ने 1 लाख 5 हजार 114 रूपयों की राशि का नुकसान कारित किया है। मुल्जिम राकेश ने कम्पनी की शाखा के साथ अमानत में खयानत कर कम्पनी को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान

इस प्रकरण में लाडनूं पुलिस ने घटना 27 मार्च व पहले की होने से मामला अपराध धारा 420, 406 आईपीसी में दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रोशन लाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now