शौचालय, स्नानघर, रसोईघर के पानी को सिवरेज से जोड़ने से मिलेगी गंदगी व कीटाणुओं से मुक्ति, स्वच्छता का महत्व बताया और सिवरेज के फायदे समझाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शौचालय, स्नानघर, रसोईघर के पानी को सिवरेज से जोड़ने से मिलेगी गंदगी व कीटाणुओं से मुक्ति,

स्वच्छता का महत्व बताया और सिवरेज के फायदे समझाए

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में सैनिक वेलफेयर विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है, जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित से होने वाली बीमारियों से बचाव करती है। सब घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। कैप रुडिप के असलम खान ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि होती है, जिनसे हमें बहुत परेशानी होती है, इसलिए सभी कॉलोनीवासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। एसओटी रामकिशोर ने कहा कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now