गणपति महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ समारोह, निम्बीजोधां के सियाराम बाबा मन्दिर तालाब में जेसीबी से किया गया गणपति विसर्जन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गणपति महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ समारोह,

निम्बीजोधां के सियाराम बाबा मन्दिर तालाब में जेसीबी से किया गया गणपति विसर्जन

लाडनूं (रणजीत राज बोहरा, पत्रकार)। उपखंड के उप तहसील मुख्यालय निम्बी जोधां ग्राम में गणपति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री गणपति महोत्सव का मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा पूर्वक किया गया। इस अवसर पर गणपति प्रतिमा के साथ गांवों के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चे तक शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ चल रहे डीजे की मधुर धुनों पर ग्रामवासियों ने झूमते-नाचते हुए अपनी श्रद्धा की अभिव्यक्ति दी।गणपति सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुलचन्द गौड़ ने बताया कि निम्बी जोधां में इस गणपति महोत्सव का आयोजन पिछले 22 वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है। इस वर्ष गणपति महोत्सव के मुख्य यजमान कमल किशोर सारडा़ रहे। महोत्सव में नित्य सांस्कृतिक प्रोग्राम और दैनिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामवासियों का सहयोग बराबर मिलता रहा। मुख्य सहयोग सचिव गिरधारीमल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर बोहरा, सदस्य विजय सिंह सिसौदिया, बबलु सारडा़, हरीराम खीचड़, इन्द्र सोनी, शक्ति सिंह आदि ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। गणपति सेवा संस्थान के कार्यकर्ता तथा इस पूजा के मुख्य पण्डित सुशील कुमार शास्त्री रहे। शोभायात्रा सियाराम बाबा मंदिर तक पहुंचने के बाद वहां स्थित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा के विसर्जन के लिए इस बार जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया, जिसे उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने देखा और सराहा। शोभायात्रा और गणपति विसर्जन के दौरान पुलिस जाब्ता की व्यवस्था भी बनी रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now