जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पोल वॉल्ट में सिंघाना के चन्द्र प्रकाश ने हासिल किया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पोल वॉल्ट में सिंघाना के चन्द्र प्रकाश ने हासिल किया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। निकटवर्ती सिंघाना की राजकीय सीनियर स्कूल के बारहवीं कक्षा (कला वर्ग) में अध्ययनरत छात्र चंद्रप्रकाश पुत्र धनवास चौधरी ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की बांस कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीईईओ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघाना के प्रधानाचार्य छोटूराम भाकर ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के खण्ड एथलेटिक्स(आयु वर्ग 17/19 वर्ष छात्र) का आयोजन मकराना तहसील के भवानी शिक्षण संस्थान गेलासर में हुआ। इस प्रतियोगिता के पोल वॉल्ट इवेंट में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गजेन्द्रसिंह ठोलिया के निर्देशन में छात्र चंद्रप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस सफलता से ग्रामीणों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया। पीटीआई गजेन्द्रसिंह ठोलिया ने बताया कि चयन समिति ने चंद्रप्रकाश का सेलेक्शन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए किया है। चंद्रप्रकाश 23 से 27 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प में प्रशिक्षण लेकर 29 अक्टूबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला डीडवाना-कुचामन का बांस कूद में प्रतिनिधित्व करेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now