पहलगाम हमले के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, रक्तदान किया, जप अनुष्ठान किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहलगाम हमले के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, रक्तदान किया, जप अनुष्ठान किया

लाडनूं (kalamkala.in)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मौत के शिकार बने पर्यटकों के प्रति गौपुत्र सेना के तत्वावधान में यहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश के एक होने और सजगतापूर्वक सरकार का साथ निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर गो पुत्र सेना लाडनूं के बंधुओं के साथ मिलकर युवाओं ने आतंकवाद के विरोध स्वरूप रक्तदान मानवता का संदेश भी दिया गया। उन्होंने इस रक्तदान को पीड़ितों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि माना और आतंक के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक भी कहा। उन्होंने कहा कि वे सभी आतंकवाद का डटकर विरोध करते हैं और माँ भारती की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे।

केंडल जलाई एवं किया जप अनुष्ठान

इसी प्रकार यहां रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वीर हनुमान मंदिर में पहलगाम पीड़ितों को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कैंडल (मोमबत्तियां) जलाकर ‘हरे राम- हरे कृष्ण, हरे राम- हरे कृष्ण’ का कीर्तन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पर्यटकों की आत्मशांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर अनूप तिवाड़ी, सम्पतराज पटेल, राजकुमार सोनी, श्याम सुंदर पुजारी, विशाल पुजारी, जेठमल पुजारी हुलासमल प्रजापत, रमेश नागपुरिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now