छह दिनों में कई राज्यों में साढे तीन हजार किमी तक पीछा, आखिर बोबासर में पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, सुजानगढ़ क्षेत्र की एक नर्स के साथ घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म किया था आरोपी युवक ने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छह दिनों में कई राज्यों में साढे तीन हजार किमी तक पीछा, आखिर बोबासर में पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी,

सुजानगढ़ क्षेत्र की एक नर्स के साथ घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म किया था आरोपी युवक ने

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजानगढ़ क्षेत्र में बडाबर पीएचसी में कार्यरत संविदाकर्मी एएनएम से दुष्कर्म करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने 6 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस नामजद आरोपी का लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने उसे बोबासर से पकड़ा। वह वारदात के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा था और पुलिस उसका पता लगाते हुए पीछे-पीछे राजस्थान के अलावा अन्य कई राज्यों में करीब साढ़े तीन हजार किमी की दूरी तय कर डाली। सदर थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि एएनएम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। इस दौरान आरोपी राज्य को छोड़कर हरियाणा और पंजाब में चला गया और वहां अलग-अलग शहरों में रहा। पुलिस ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। इस बीच आरोपी पिंटू कड़वा उर्फ पवन कुमार (23) पुत्र फूलचंद जाट वापस चूरू जिले के बोबासर गांव पहुंच गया। जैसे ही उसकी लोकेशन ट्रेस हुई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फरारी में सहयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

सीआई बताया कि आरोपी को भगाने में मदद करने वाले सरकारी शिक्षक सम्पत डूकिया निवासी हेमासर, नरेश कुमार निवासी रिडमलास और नीरज नीकू नेहरा निवासी गुरुग्राम हाल निवासी सीकर के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में डीएसटी टीम के इंचार्ज एसआई वीरेंद्र, एएसआई तनसुखराम, हेड कांस्टेबल राजू सिंह, कांस्टेबल दोलाराम, कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल मेघाराम, कांस्टेबल धन्नाराम व साइबर ब्रांच के हेड कांस्टेबल भागीरथ की खास भूमिका रही।

इस प्रकार हुई थी दुष्कर्म की वारदात

गौरतलब है कि पीएचसी में कार्यरत इस पीड़िता महिला ने सदर थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बडाबर पीएचसी केन्द्र पर संविदा एएनएम पद पर कार्यरत है। गांव का एक लड़का उसको कॉल करता था। जिसके बारे में उसने अपने पति को भी बताया था। एक रात लड़के ने फिर कॉल किया तो उसने ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद वह रात को आया और उसके क्वार्टर को आगे से लॉक कर दिया। इसके बाद लड़का पिछला दरवाजा दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसा और उसे घसीटकर जबरदस्ती की। उसका फोन दूर फेंक दिया। फिर उसने मुंह व नाक को दबाया और छूटने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने तक नहीं छोड़ा। उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान वहशी दुष्कर्मी ने पीड़िता को कई जगह काट भी लिया। पीड़िता ने बताया कि वह करीब दो घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता को धमकियां देते हुए उसने गले की चैन और पर्स से 10 हजार रुपए ले गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now