जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सीएलजी सदस्य करें पुलिस का पूरा सहयोग, लाडनूं पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक और ग्राम सुनारी में जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सीएलजी सदस्य करें पुलिस का पूरा सहयोग,

लाडनूं पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक और ग्राम सुनारी में जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस थाना के अन्तर्गत ग्राम सुनारी में जन सहभागिता शिविर का आयोजन किया गया तथा पुलिस लाडनूं में सीएलजी की मीटिंग का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और सामंजस्य बढ़ाने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में तथा कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा बंदोबस्त को अधिक मजबूत बनाने के लिए किया गया। इस जन सहभागिता कार्यक्रम में पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य और आम नागरिकों ने भाग लिया। इसी प्रकार पुलिस थाना परिसर में सीएलजी के सदस्यों की बैठक आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए की गई।

संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें

बैठक में थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा ने सभी से 3 मार्च को होली के पर्व और 4 मार्च को धुलंडी के उत्सव पर रमजान के महिने और रोजा चलने को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर पूरी नजर रखने की आवश्यकता बताते हुए पुलिस के इस कार्य में सीएलजी सदस्यों के सहयोग की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने किसी भी क्षेत्र किसी अप्रिय घटना, किसी संदिग्ध गतिविधि, किसी व्यक्ति विशेष की अनुचित हरकत आदि का पूरा ध्यान रखते हुए उससे अविलम्ब पुलिस को अवगत करवाने के लिए सीएलजी सदस्यों को जिम्मा सौंपा। सीएलजी की बैठक में सदस्यों से पुलिस ने शहर में होली पर होने वाले कार्यक्रमों गीदड़, फागोत्सव, नाच-गाने और होलिका-दहन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त की और इन सभी मौकों पर पुख्ता पुलिस बंदोबस्त का विश्वास दिलाया। बैठक में जेपी टाक, याकूब शोरगर, मो. हनीफ गौरी, बलजी बिसायती, रामेश्वर जाट, रामानंद गुर्जर, अयूब खां मोयल, दानाराम जांगिड़, रामसिंह रैगर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now