‘ओ तिरलोकी रो नाथ, अठै खुद बणग्यो ग्वालो रै’ लाडनूं के शीतला चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन, गीतों से समां बांधा और थिरके लोग, पुष्पों की वर्षा कर खेली होली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘ओ तिरलोकी रो नाथ, अठै खुद बणग्यो ग्वालो रै’

लाडनूं के शीतला चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन, गीतों से समां बांधा और थिरके लोग, पुष्पों की वर्षा कर खेली होली

रामसिंह रैगर, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में यहां रेगर बस्ती स्थित शीतला माता चौक में दयानन्द बस्ती का भव्य फाग महोत्सव 2026 का आयोजन गुरुवार रात को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंग की थाप व बांसुरी की मधुर स्वर लहरियों और गायक कलाकारों के गीतों के साथ सबके कदम थिरकते रहे। कार्यक्रम में नगर के विख्यात गायक लक्ष्मीपत सोनी ने ‘भारत म्हारो देश, फुटरो वेश, जन जन भारती, बोलो जय-जयकार उतारो आरती’, ‘ओ तिरलोकी रो नाथ अठे खुद बणग्यो ग्वालो रे’, ‘मै कैसे आऊं रे सांवरिया तेरी बृज नगरी’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘यह देश है वीर जवानों का’, ‘मुरली जोर की बजाई रे नन्दलाला’ गीत सुना कर सबको संगीत रस से सराबोर कर दिया।नागरमल दाधीच ने ‘फागण आयो रे’ आदि एवं देशभक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं व दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

परिवार में बच्चों के अच्छे संस्कारों पर दिया बल

कार्यक्रम में नवीन नाहटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जानकारी व कार्य पद्धति के बारे में अवगत करवाते हुए पंच परिवर्तन के बारे में बताया तथा अपने परिवार में बच्चों में अच्छे संस्कारों का निर्माण करने की आवश्यकता पर बल दिया।लाडनू़ं खण्ड संघ चालक बजरंग लाल यादव, देवाराम पटेल, जिला सह कार्यवाह रामनिवास पुरी, निर्मल शर्मा, नरेंद्र प्रसाद स्वामी, सुरेश सोनी, हस्तीमल जांगिड़, मुकेश सोनी, नन्दलाल आडवाणी, पन्नालाल मारोठिया, अनोपचंद सांखला, हुलास मल जांगिड़, रूपेश यादव, खुमाराम, वासुदेव शर्मा, तरुण, गजराज सांखला, सजंय प्रजापत, विवेक यादव, कमल घोड़ेला, लक्ष्मी नारायण भोजक, मोतीलाल प्रजापत, अनिरुद्ध शर्मा, पंडित परमेश्वरलाल पारीक, शंकरलाल तुनगरिया, चनणाराम मौर्य, नोरतनमल तुनगरिया, पोकरमल फुलवारिया, गंगाराम तुनगरिया , आशाराम फुलवारिया, रामसिंह रैगर, भागीरथ फुलवारिया, नारायण मौर्य, हीरालाल तुनगरिया, सुरेश खींची, गुमानाराम मौर्य, हंसराज मुसलपुरिया, लोकेश फुलवारिया, तोलाराम तुनगरिया, मोतीराम मौर्य, डालाराम सबलानिया, झुमाराम मोरिया, खेमराज टाक, बजरंगलाल तुनगरिया, मोहनलाल मयंक, दिलीप तुनगरिया, बीरबल फुलवारिया, डालमचन्द मौर्य, किशनलाल सबलानिया, बाबूलाल धौलपुरिया, गौतम नगलिया, महावीर नवल, मनीष फुलवारिया, अशोक मौर्य, सम्पतलाल फुलवारिया, गोपाल तुनगरिया, हजारीमल मुसलपुरिया, रोहित फुलवारिया, प्रकाशचंद मौर्य, लिछमण राम फुलवारिया, घनश्याम मौर्य, मदनलाल तुनगरिया, जगदीश मौर्य, दिनेश कुमार, बाबूलाल तुनगरिया, दिनेश फुलवारिया, कपिल फुलवारिया, कमल किशोर, ललित फुलवारिया आदि लोग उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now