कलेक्टर व एसपी ने किया लाडनूं के भाजपा नेता जगदीश सिंह का सम्मान, उनकी सामाजिक सेवाओं व सरकारी योजनाओं में सहयोग से प्रभावित हुआ जिला प्रशासन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलेक्टर व एसपी ने किया लाडनूं के भाजपा नेता जगदीश सिंह का सम्मान,

उनकी सामाजिक सेवाओं व सरकारी योजनाओं में सहयोग से प्रभावित हुआ जिला प्रशासन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट को उनकी सामाजिक सेवाओं, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार-प्रसार व क्रियान्विति तथा लगातार राजकीय कार्यों में सहयोग को ध्यान में रखते हुए उनका सम्मान जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत व जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर ने उन्हें साफा बंधवाकर और पर्यावरण रक्षा के प्रतीक पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने जगदीश सिंह की सराहना करते हुए उनकी सामाजिक सेवाओं को विशिष्ट बताया तथा कहा कि उनकी सादगी, शालीनता और संयम पूर्ण समझ से ही उनके कार्य अपने आप में विशिष्ट बन जाते हैं। सम्मान के इस अवसर पर जगदीश सिंह ने कहा कि प्रशासनिक पकड़ और जनता के हितों का संरक्षण हर अधिकारी में नहीं होती। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले की पूरी प्रशासनिक टीम बेहतरीन ढंग से काम कर रही है। आमजन के लिए सूझबूझ पूर्ण निर्णय, संवेदनशीलता और पारदर्शिता प्रशासन के लिए आवश्यक होता है, जिनमें जिले के अधिकारी करें उतरे हैं। गौरतलब है कि जगदीश सिंह लाडनूं क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पद भी कुशलता पूर्वक संभाल चुके। वे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत समिति के उप प्रधान व प्रधान भी रह चुके। उनकी कार्य शैली और क्षमता की सराहना आम जनता ही नहीं समस्त प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा के क्षेत्रीय से लेकर उच्च स्तर के नेता भी करते हैं। उन्हें यहां की राजनीति के चाणक्य के रूप में भी माना जाता है‌

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now