लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा,
महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील























लाडनूं (kalamkla.in)। नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत शहर के सभी वार्डों में सोमवार को दिन भर विभिन्न तरह से प्रचार कार्यक्रमों की धूम रही। वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को वार्डवासियों ने वार्ड संयोजक जंवरीमल पंवार के नेतृत्व में केलों से तोला गया। उनके वजन से अधिक केलों का वितरण वहां एकत्रित लोगों को कर दिया गया। यहां कमल चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मतदाता एकत्रित हुए। सभी ने सुमित्रा आर्य को फूलमालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में जंवरीमल पंवार के साथ भंवरलाल चौहान, भोलाराम सांखला, सुभाष चंद गंगवाल, अनोपचंद सांखला, गजराज सांखला, अभिलाष पंवार, इलियास बड़गूजर, शुभकरण सांखला, चैनाराम जांगिड़, गुलाबचंद चौहान, मांगीलाल सैनी, महावीर सिंह सांखला, रामावतार टाक, हंसराज तुनगरिया, संतोष स्वामी आदि के साथ वार्ड की महिलाएं भी बड़ी तादाद में मौजूद रहीं। इसी तरह से वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी रामावतार टाक को भी केलों से तोला गया। इस अवसर पर भी वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सोमवार को सुमित्रा आर्य ने विशाल संख्या में महिलाओं के साथ मिलकर जन सम्पर्क किया। इस अवसर पर सभी जाति-धर्म के लोगों ने उनका हर गली-मोहल्ले में घर-घर में उनको पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभी लोगों ने उनका भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसी अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने भी एक जुलूस निकाल कर सुमित्रा आर्य को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर सुमित्रा आर्य ने सभी युवा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक लेकर उन्हें चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पूर्ण पालन करने और शांत व संयमित व्यवहार के साथ मतदान में सहयोग करने की अपील की।



