शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे- सीबीईओ प्रह्लाद राय, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधिमंडल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे- सीबीईओ प्रह्लाद राय,

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधिमंडल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद राय से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट राय के लाडनूं ब्लॉक में प्रतिस्थापन एवं कार्यग्रहण के उपलक्ष्य में की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों का परिचय भी सीबीईओ को करवाया गया। संघ के उपशाखा मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी की गई। भेंट सकारात्मक रही। भेंट के दौरान सीबीईओ प्रहलाद राय ने विश्वास दिलाया कि ब्लॉक में शिक्षकों की किसी भी प्रकार की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। साथ ही, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। भेंट में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, उपशाखा मंत्री प्रवीण शर्मा, सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक महिला मंत्री पूनम वर्मा व जिला महासमिति सदस्य नरेंद्र प्रसाद स्वामी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसीबीओ रामचंद्र भाटी, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम स्वामी व सीबीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति भी रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now