लाडनूं के बाकलिया के राजकीय विद्यालय में श्री पुसराज माणक देवी ट्रस्ट कोलकाता द्वारा 50 हजार की स्टेशनरी सामग्री का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बाकलिया के राजकीय विद्यालय में श्री पुसराज माणक देवी ट्रस्ट कोलकाता द्वारा 50 हजार की स्टेशनरी सामग्री का वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री पुसराज माणक देवी ट्रस्ट कोलकाता द्वारा करीब 50 हजार रुपयों की स्टेशनरी सामग्री का वितरण राजकीय विद्यालय बाकलिया में करवाया गया है। इस विद्यालय में गत वर्ष भी इतनी विविध सामग्री इसी विद्यालय में वितरित की गई थी। यह ट्रस्ट पिछले काफी वर्षों से सुजानगढ़ व लाडनूं तहसील के कई गांव व शहरों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी, जूते, जुराब, स्वेटर आदि का वितरण कर रहा है।सोमवार को बाकलिया के राजकीय विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगभग 50 हजार रुपए की राशि की स्टेशनरी सामग्री का वितरण ट्रस्ट की ओर से किया गया है। वितरित किए गए स्टेशनरी सामान में नोटबुक, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, कलर एवं अन्य सामग्री शामिल हैं। ट्रस्ट के प्रतिनिधि ताराचंद स्वामी निवासी ठरड़ा इस वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विदित रहे कि इस ट्रस्ट द्वारा पिछले वर्ष भी इस विद्यालय में लगभग इतनी ही राशि की छात्रोपयोगी स्टेशनरी सामान तथा सर्दी के मौसम में जूते, जुराब व स्वेटर आदि का वितरण किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान श्रवण राम गेणा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने ट्रस्ट के भामाशाह को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन सुखवीर स्वामी व्याख्याता ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now