लाडनूं के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी का सम्मान, दाधीच सेवा ट्रस्ट का पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय सेवा शिविर सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी का सम्मान,

दाधीच सेवा ट्रस्ट का पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय सेवा शिविर सम्पन्न

लाडनूं/ पुष्कर (kalamkala.in)। श्री अखिल भारतीय दाधीच सेवा ट्रस्ट पुष्कर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेवा शिविर के दौरान लाडनूं के जाने-माने शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी को सम्मानित किया गया। वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस शैक्षणिक उन्नयन एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम में फियोर दी लोटो स्कूल की 329 छात्राओं को यूनिफॉर्म, शूज, बहुउद्देशीय पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ‘वात्सल्य भोज’ के साथ प्रारंभ किया गया, जिसमें 329 छात्राओं को भोजन करवाया गया एवं सत्र 2025-26 के दौरान माध्यमिक कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार लेखक एवं कवि राम कुमार दाधीच एवं विशिष्ट अतिथि फीयर दा लोटो फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपू महर्षि थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश दायमा (निजामाबाद) ने बताया कि यह प्रतिवर्ष किया जाने वाला स्थाई कार्यक्रम है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है व पुष्कर मेले में भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश चंद्र कंठ तिवारी (हैदराबाद) थे एवं संचालन मंत्री घनश्याम सूट वाल (हैदराबाद) ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप महर्षि भाजपा जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच (किशनगढ़) एव दाधीच सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्रीवल्लभ दायमा (बीजापुर), दुर्गा प्रसाद दायमा (सूरत), कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश व्यास (इचलकरंजी), सह मंत्री राजेश आचार्य (अजमेर ), सोहनलाल दायमा (हैदराबाद), रायचंद करेशिया (अहमदाबाद), देशबंधु दाधीच अजमेर, ओमप्रकाश पलोड़ (पाली), संजीव व्यास (सोलापुर), पुरुषोत्तम मिश्रा (हैदराबाद), विष्णु दत्त दाधीच (चकवाडा जयपुर), बालू राम पलोड़ (किशनगढ़ ),पंडित कैलाश नाथ दाधीच (पुष्कर), देवेंद्र दधीच (अजमेर) एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र मिश्रा (अजमेर), दिनेश चंद्र शर्मा (अजमेर), रमेश पंचोली आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now