राह से गुजरते व्यक्ति को रोक कर किया मारपीट और जानलेवा हमला, पुलिस ने ईमेल पर प्राप्त रिपोर्ट को दर्ज कर जांच शुरू की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राह से गुजरते व्यक्ति को रोक कर किया मारपीट और जानलेवा हमला,

पुलिस ने ईमेल पर प्राप्त रिपोर्ट को दर्ज कर जांच शुरू की

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां के वार्ड नं. 13 में उतराधा जाटों का बास में कुछ लोगों ने राह चलते एक व्यक्ति को रुकवा कर मारपीट करने का एक मामला स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले की रिपोर्ट हुसैन खां पुत्र बादर अली खां कायमखानी निवासी उतरादा जाटों का बास वार्ड नं 13 ने ईमेल के जरिए पुलिस को दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 28 जून को उसके बडे़ भाई बाजार से आकर अपने घर जा रहे थे। इतने में उम्मेदा राम इनाणियां की दुकान पर बैठे हुए आरोपी इरफान खां पुत्र अरसद खां, निशार खां पुत्र अरसद खां, बबलु खां पुत्र जगशेर खां ने उन्हें रुकवाया और तीनों आरोपियों इरफान खां पुत्र अरसद खां, निशार खां पुत्र अरसद खां ने उसके बडे़ भाई मो. मंगतु खां पुत्र बादर अली खां के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया। रिपोर्ट में उचित जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने ईमेल पर प्राप्त हुसैन खां पुत्र बादर अली खां कायमखानी निवासी उतरादा जाटों का बास वार्ड नं. 13 की रिपोर्ट को धारा 115 (2), 126 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विजय कुमार को सौंपी गई है। पीड़ित की मेडिकल जांच करवा ली गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now